दिनांक 11 से 13 अप्रैल, 2026 में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम" का आयोजन दशहरा मैदान, जिला रायसेन में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में अलग-अलग योजनाओं के बारे में किसानों के लिए अलग-अलग सत्र होंगे, जिसमें कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, उन्नत किसान, अधिकारीगण किसानों को प्रशिक्षण देंगे। सभी कृषक, महिला कृषक, छात्र, छात्राएं आदि सम्मिलित होकर कृषि व अन्य क्षेत्र का लाभ उठायें एवं सभी को इसकी जानकारी दें व अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। कृषि विज्ञान केंद्र, रायसेन (म.प्र.)